
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारें कुंभ स्नान को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी करती हैं। लेकिन बीजेपी सरकार ने कुंभ मेला स्थल से महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा को हटा दिया है। उनकी सरकार बनने पर महादानी हर्षवर्धन की प्रतिमा कन्नौज और संगम क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। अखिलेश यादव मैनपुरी से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी।
अखिलेश यादव ने कहा कि संगम क्षेत्र से महादानी हर्षवर्धन की प्रतिमा को हटाकर बीजेपी ने कन्नौज सहित पूरे देश का अपमान किया है। इतिहास मिटाने का मिटाया जा रहा है। राजा हर्षवर्धन ने पूरे देश में शासन किया है। जो महादानी सम्राट कहलाए। जिनका इतिहास भी कुंभ से जुड़ा हुआ है। कन्नौज से राजा हर्षवर्धन का बहुत गहरा रिश्ता है। उनकी प्रतिमा संगम तट पर लिखी थी। संगम आने वाले लोग उनके दर्शन करते थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि महादानी हर्षवर्धन ने पूरे देश में शासन किया है। कुंभ के विषय में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जो भी सरकार होती है। कुंभ को अच्छा से अच्छा करने का प्रयास करती है। साधु संत और संगम तट पर आने वाले लोगों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं दी जाएं। लेकिन बीजेपी ने संगम क्षेत्र से महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा को हटा दिया। जब समाजवादी पार्टी ने विरोध किया। तब उनकी प्रतिमा दूसरी जगह लगवाने की घोषणा की। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संगम और कन्नौज में महादानी हर्षवर्धन की भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
किसानों को खाद की हो रही दिक्कत पर अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। समिति पर भी बीजेपी वालों का कब्जा है। इसके बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बड़े और छोटे नेता सभी दलाली में लगे हुए हैं। जिससे किसान परेशान है। सरकार अपने आप में मस्त है। बीजेपी सरकार की विदाई होने वाली है। समय आने पर किसान सबक सिखाएगा।
Updated on:
26 Oct 2024 07:07 am
Published on:
26 Oct 2024 07:07 am
