1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इत्र पार्क को लेकर सपा नाराज, अखिलेश यादव ने पूछा- बीजेपी सरकार को खुशबू से नफरत क्यों?

Perfume park, Akhilesh Yadav asked BJP government कन्नौज में इत्र पार्क को लेकर समाजवादी पार्टी में आक्रोश है। इस संबंध में धरना प्रदर्शन दिया गया। अखिलेश यादव ने एक के बाद एक बीजेपी सरकार पर सवालों की बौछार की है।

less than 1 minute read
Google source verification

Perfume park, Akhilesh Yadav asked BJP government कन्नौज में इत्र पार्क का क्षेत्रफल घटने से समाजवादी पार्टी में आक्रोश है। इत्र पार्क में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन दिया गया। ‌अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2016 में इत्र पार्क की नींव पड़ी थी। 100 एकड़ में इत्र पार्क बनाने की योजना थी। जो बीजेपी सरकार में 33 एकड़ में सिमट कर रह गई है। इस मौके पर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। अखिलेश यादव ने धरना प्रदर्शन को लेकर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार खुशबू से नफरत क्यों करती है?

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा शासन के दौरान 2015-16 में इत्र पार्क बनाने का निर्णय लिया गया था। 257 करोड़ रुपए की योजना में 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि भाजपा सरकार इत्र व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ‌ 257 करोड़ रुपए की योजना के प्रति सरकार उदासीन है। अब क्षेत्रफल में भी कटौती की गई है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि जिस परफ्यूम पार्क की संकल्पना और संकल्प के साथ शुरू हुई थी। उसकी उपेक्षा का कारण क्या है? भाजपा सरकार खुशबू से नफरत क्यों करती है? विभाजन और वैमनस्य की राजनीति करने वालों को इत्रता और मित्रता दोनों क्यों नहीं पंसद हैं? भाजपा सुगंध और सौहार्द की विरोधी है। उसे ऐसा कुछ भी पसंद नहीं है जो लोगों को पास लाता है। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।