28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj: साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और कांग्रेसी पर दिया बयान बोले यह राष्ट्रद्रोह है

सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी आदि पर भी अपने विचार व्यक्त किए।          

less than 1 minute read
Google source verification
Kannauj: साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और कांग्रेसी पर दिया बयान बोले यह राष्ट्रद्रोह है

Kannauj: साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और कांग्रेसी पर दिया बयान बोले यह राष्ट्रद्रोह है

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय बिल्कुल सही है। कांग्रेस को अदालत के इस निर्णय से सबक लेना चाहिए। साक्षी महाराज कन्नौज के छिबरामऊ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कांग्रेस को अदालत के निर्णय से सबक लेना चाहिए। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश जोड़ने की बात करते हैं। जबकि उनके परिवार ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है। सिखों का कत्लेआम, स्वर्ण मंदिर पर हमला, हिंदू मुस्लिम दंगे कांग्रेस की देन है। बीजेपी सरकार में बनने के बाद दंगे बंद हो गए हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति देश के प्रतीक, टिप्पणी करना देशद्रोह

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति देश के प्रतीक होते हैं। उनके ऊपर टिप्पणी करना देशद्रोह की श्रेणी में आना चाहिए। बोले कांग्रेश मिट जाएगी लेकिन सही रास्ते पर नहीं आएगी।

कश्मीर समस्या कांग्रेस की ही देन है । कश्मीर में लोग तिरंगा नहीं फहरा सकते थे। लेकिन बीजेपी के कारण आज वहां पर तिरंगा भी फहराया जा रहा है और शांति भी है।

यह भी पढ़ें: Martyr Day in Unnao: भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को दी गई थी फांसी, देखें वीडियो

प्रियंका गांधी पर भी दिया बयान

प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर भाग गए। राहुल गांधी को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने फिर दोहराया कि बीजेपी सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आसाराम बापू मामले में अदालत अपना काम कर रही है जिसने गलत किया है उसको सजा मिलेगी।