
कन्नौज. जिले के सौरिख में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बहादुरपुर मझिगवां गांव के सामने एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। युवक मुरादाबाद के एसपी सिटी की शादी में शिरकत करने जा रहा था। सुबह 5 बजे इस घटनास्थल से पहले 100 मीटर पहले आज सुबह 5 बजे इसी तरह एक कार पोल से टकराई जिसमे 7 लोग सवार थे, मौके पर 3 लोगो की मौत हो गई, 4 को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गयी।
लखनऊ के जियामऊ निवासी नीरज यादव पुत्र दिनेश चन्द्र यादव रेस्टोरेंट संचालक हैं। वह मुरादाबाद के एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव की शादी में शिरकत करने के लिए महिला मित्र विशाखा चतुर्वेदी के साथ दिल्ली जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बहादुरपुर मझिगवां गांव के सामने होंडा सिटी कार तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई। स्पीड इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। विशाखा कार से निकल कर दूर जा गिरी और सांस टूट गई। वहीं नीरज की कार में ही फंस कर मौत हो गई। हादसा देख एनसीसी प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार में फंसे नीरज को बाहर निकाला। इसके साथ ही कार में मिले दो ब्रीफकेस पुलिस के कब्जे में हैं। युवक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। बताया जाता है कि मृतक नीरज के पिता एमएलसी हैं।
एक्सप्रेस वे पर वाहनों की तेज रफ्तार ने हादसों की रफ्तार भी बढ़ा दी है। शुक्रवार रात कार पलटने से हुई दो मौतों के बाद सुबह तड़के एक इनोवा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। गम्भीर रूप से घायल 4 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। हादसे का शिकार सभी लोग बिहार के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं। जो हरियाणा के सोनीपत में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे और त्योहार मनाने घर जा रहे थे।
बिहार के वैशाली, समस्तीपुर और अररिया जिले के आठ लोग एक इनोवा से शुक्रवार शाम सोनीपत से बिहार के लिए एक्सप्रेस वे के रास्ते से चले थे। सभी लोग सोनीपत में एक प्लास्टिक फैक्ट्री के कर्मचारी थे और बिहार के ही एक इनोवा गाड़ी वाले के कहने पर उसके साथ चलने को तैयार हो गये थे। तड़के सुबह तेज रफ्तार इनोवा कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र सौरिख बिधूना मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। हादसे में एक महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। बाकी 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलवाकर घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया। जिसमे एक और की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
Updated on:
30 Sept 2017 01:12 pm
Published on:
30 Sept 2017 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
