
बीती रात कोहरे की झमाझम बारिश, सड़क पर चलना हुआ दुश्वार
आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर क्षेत्र के पहाड़ी पहाड़ों में दो दो पश्चिमी विक्षोभ गुजरने की जानकारी दी गई है। जो कमजोर है। लेकिन इसका असर मौसम पर पड़ेगा। जिसके अनुसार अगले पांच दिनों तक ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कोहरे की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम नमी 94 प्रतिशत रहने की संभावना है। तेज गति से हवा भी चल सकती है। शीत लहर भी तांडव करेगी। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज आसमान में बादलों का जमावड़ा रहेगा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर चल सकती है। कन्नौज की भी यही स्थिति है। यहां 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास है। सुबह से ही घने कोहरे का असर दिखाई पड़ रहा है। मानो कोहरे की बारिश हो रही है। बीते शाम से यही स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण विजिबिलिटी में काफी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार रात में आसमान साफ रहेगा। लेकिन कोहरा सितम ढाएगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कन्नौज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकांश बादल छाए रहेंगे। सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई पड़ रहा है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। रात को आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं 5 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल सकती हैं। कोहरे की कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
Updated on:
13 Jan 2024 12:34 pm
Published on:
13 Jan 2024 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
