
UP weather forecast: पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन, मैदानी क्षेत्रों पर भी असर
IMD भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ होने की जानकारी दी है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। इसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिक, शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि अगले अगले 5 दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। सूर्योदय 6:18 पर हुआ है। जबकि सूर्यास्त 5:26 पर होगा। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। कन्नौज में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा।
उन्नाव का वेदर
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कन्नौज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में और रात को 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
02 Nov 2023 07:11 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
