28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई दिनों से मिल रही थी धमकी, आरोप- फोन से बुलाकर कर दी हत्या, शव को सड़क किनारे फेंका

Murder कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़े होने की जानकारी मिली‌। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की बेटी ने बताया कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 24 Nov 2024, 4:46 PM IST

मृतक परिजन से बातचीत करती पुलिस

Villager murder उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हत्या की धमकी दी जा रही थी। घर पर भी आकर धमकी दे गए‌। शव पर चाकू के निशान बने हुए हैं। पुलिस एक्सीडेंट में मुकदमा दर्ज करने का दबाव बना रही है। मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: निपुण एसेसमेंट टेस्ट: 25 और 26 नवंबर को, परिषदीय और केजीवीबी विद्यालय के जारी हुआ आदेश

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सदर कोतवाली क्षेत्र के शरीफापुर में उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क किनारे शव पड़े होने की जानकारी मिली। जिसकी शिनाख्त राजीव निवासी शरीफापुर के रूप में की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पर परिजनों ने देखा तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की बेटी मंदाकिनी के अनुसार गांव के ही रहने वाले कुछ लोग पिता का विवाद हो गया था। वही लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

क्या कहती है पुलिस?

मंदाकिनी ने बताया कि एक दिन घर में भी घुसकर धमकी दे गए। पुलिस मौत को दुर्घटना में बताने का दबाव बना रही है। जबकि शरीर पर चाकुओं के निशान है। मंदाकिनी ने बताया कि उनके पिता को फोन पर करके बुलाया गया‌। जिसके बाद चाकू से हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग