
Fresh western disturbance active 8 February आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से .6 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों में उत्तर और पश्चिम दिशा से ठंडी हवाओं का आने का क्रम जारी रहेगा। जिससे दिन और रात के बढ़ते तापमान में कमी आएगी। आसमान ऊंचे आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी को पहुंचेगा। जिससे मौसम में परिवर्तन आएगा।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा में ठंड का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
संबंधित विषय:
Published on:
06 Feb 2025 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
