कन्नौज

आईएमडी अलर्ट: 8 फरवरी को सक्रिय होगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में करेगा बड़ा उलटफेर

Fresh western disturbance active 8 February आईएमडी ने 8 फरवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ को लेकर सतर्क किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। ‌ठंड एक बार फिर वापसी करेगी।

2 min read
Feb 06, 2025

Fresh western disturbance active 8 February आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से .6 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों में उत्तर और पश्चिम दिशा से ठंडी हवाओं का आने का क्रम जारी रहेगा। जिससे दिन और रात के बढ़ते तापमान में कमी आएगी। आसमान ऊंचे आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी को पहुंचेगा। जिससे मौसम में परिवर्तन आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा में ठंड का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 7 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर