31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather forecast: 7 मई तक बारिश का पूर्वानुमान, दिखेगा आंधी तूफान का असर, जानें मौसम इस हफ्ते

Weather forecast news मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 मई तक कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश हो सकती है। ‌तेज धूल भरी आंधी और तूफान भी आने की संभावना है। जानते हैं 10 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

2 min read
Google source verification
रहेगा बारिशों वाला मौसम

Weather forecast news मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बढ़ते तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। आज कन्नौज में सुबह के समय आसमान में अधिकतर बादल छाए हैं। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। बृहस्पतिवार से फिर मौसम में परिवर्तन आएगा। तापमान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, कृति राज बनीं उन्नाव की मुख्य विकास अधिकारी

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 24 प्रतिशत बारिश होने की भी संभावना है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा 6 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का अनुमान 24 प्रतिशत है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। नमी बनी रहेगी।

कैसा रहेगा 7 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन भर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन में 23 प्रतिशत और रात में 21 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 10 मई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 8 मई गुरुवार का तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 12 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शुक्रवार 9 मई का तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच, 10 मई शनिवार को 28 से 39 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। 8 मई के बाद बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।