
World largest Ashok stambh in Kannauj कन्नौज में लक्षीराम नगला गांव में विश्व का सबसे लंबा अशोक स्तंभ बनाया जाएगा। जिसके लिए आज सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें अलग-अलग धर्म के गुरुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले बनाए जाने वाले अशोक स्तंभ भूमि पूजन कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया से के बौद्ध धर्म गुरु पोमन्यून सुनीम भी शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि कन्नौज वासियों के लिए गौरव की बात है कि सबसे ऊंचा स्तंभ यहां निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री असीम अरुण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, तिर्वा और छिबरामऊ की विधायक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अशोक स्तंभ भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यहां पर सभी धर्म के गुरु आए हैं। लेकिन एक धर्म के गुरु नहीं आए। लेकिन सम्राट अशोक के कार्यक्रम में ऐसे लोगों का क्या काम। सम्राट अशोक ने शांति का संदेश दिया था। वहां पर अशांति फैलाने वालों का क्या काम है? यह लोग दुनिया में किसी को चैन से जीने नहीं दे रहे हैं। यूरोप, एशिया या चाहे कोई और देश हो। केवल इस्लामी आतंकवाद है। कभी लादेन, तो कभी बुखारी आ जाता है। धर्म के नाम पर जेहाद फैलाने की बात होती है। इसलिए उन्हें प्रसन्नता है कि ऐसे लोगों को यहां पर नहीं बुलाया गया है।
सुब्रत पाठक ने कहा कि जिस देश के शासक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, सम्राट हर्षवर्धन जैसे महान लोग हैं। वहां चर्चा अकबर, बाबर, औरंगजेब की होती है। हमें अपने महापुरुषों की शौर्य गाथा के विषय में जानकारी होनी चाहिए यह एक बहुत अच्छी पहल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब सम्राट अशोक के शांति की चर्चा हो रही हो तो वहां अशांति का क्या काम?
कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आज बहुत अच्छी पहल हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य और उनके पति ने बहुत सुंदर संकल्प लिया है कि विश्व का सबसे ऊंचा स्तंभ स्थापित करेंगे। छिबरामऊ में स्थापित होने वाला अशोक स्तंभ को देखने के लिए देश विदेश से लोग आएंगे। सभी धर्म के धर्म गुरुओं ने संक्षिप्त अनुष्ठान किया। सम्राट अशोक ने शांति का संदेश दिया था वही आज जमीन पर अवतरित हो रहा है। हम सब मिलकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के छिबरामऊ के लक्षी राम नगला गांव में बनने वाले अशोक स्तंभ की ऊंचाई 105 फिट होगी। जिसे सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट बनवा रहा है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य का विशेष योगदान है। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक के स्तंभ से क्षेत्र की पहचान बनेगी। उनके संदेशों को भी जीवंत रखा जा सकेगा। इस मौके पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे भी मौजूद थी।
Updated on:
27 Jan 2025 06:16 pm
Published on:
27 Jan 2025 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
