1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा के पुत्र व साथी पर गैंगरेप का आरोप के बाद पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मौत, डीआईजी ने कहा…

चारा लेने गई किशोरी के साथ दरोगा पुत्र और उसके साथी ने गंदा काम किया। थाने में शिकायत करने जा रहे थे। तो दुष्कर्मी के भाई ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के लिए साथ गए पिता की दुर्घटना में मौत। परिजन ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 10 Mar 2021, 12:43 PM IST

दरोगा के पुत्र व साथी पर गैंगरेप का आरोप के बाद पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मौत, डीआईजी ने कहा...

दरोगा के पुत्र व साथी पर गैंगरेप का आरोप के बाद पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मौत, डीआईजी ने कहा...

कानपुर. घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी में मेडिकल कराने गए गैंगरेप की पीड़िता के पिता की दुर्घटना में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। डीआईजी ने कहा कि गैंगरेप के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें लगाई गई है। स्वाट सर्विलांस की मदद दी जा रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत पर उन्होंने कहा कि चाय पीने के लिए सीएचसी से निकले थे। ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र की घटना

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की शाम खेत में चारा लेने गई 13 वर्षीय किशोरी रात भर वापस नहीं आई। सुबह अस्त-व्यस्त हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बिटिया ने बताया कि रास्ते में पहले से बैठे एक दरोगा का पुत्र दीपू यादव, राजकुमार यादव का पुत्र गोलू यादव उसे उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में थाना सजेती में शिकायत करने जा रहे थे। रास्ते में दीपू का भाई सौरव यादव ने धमकी दी कि पुलिस को शिकायत किया तो अंजाम बुरा होगा।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जिसमें मुख्य अभियुक्त दीपू यादव गिरफ्तार है। शेष गोलू यादव और सौरव यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। सर्विलांस व स्वाट टीम की भी मदद ली जा रही है। गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत पर उन्होंने कहा कि मामला दुर्घटना में दर्ज किया जा रहा है। जांच की जाएगी।