
फोटो सोर्स- पत्रिका)
Rape accused entered victim house, steal evidence कानपुर में रेप पीड़िता ने थाने में दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आरोपी घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। घर में रखें साक्ष्य और नगदी उठा ले गए। आरोपी ने धमकी दी कि मुकदमा वापस ले लो। नहीं तो बहुत बुरा होगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की सुरक्षा के लिए पुलिस वालों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार पर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर मारपीट की है। साक्ष्य और नगदी भी चुरा ले गया है। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी दी। मिली तहरीर के आधार पर चकेरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अभियुक्त की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी ने बताया कि महिला ने 2023 में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में आरोपी को जेल भेजा गया था। वर्तमान शिकायत पर चकेरी थाना में एक जुलाई को मुकदमा लिखा गया है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है। पहले दर्ज हुए मुकदमे को पुलिस प्राथमिकता के आधार पर जांच करेगी। ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत महिला के मामले में पुलिस पैरवी करेगी। महिला की सुरक्षा के लिए चकेरी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। मोहल्ले में गस्त बढ़ा दी गई है। गवाही के लिए जब भी पीड़िता को बुलाया जाएगा तो विशेष सुरक्षा दी जाएगी। पुलिस सतर्क दृष्टि बनाए हैं।
Published on:
03 Jul 2025 07:23 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
