
कानपुर। सपा और बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं। इसी के तहत अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल कुर्मी बाहूल्य सीट फतेहपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। जिसके चलते पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके लिए जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल जहानाबाद से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सपा-बसपा के गढ़ के किले को ढहा नहीं सके। 2017 में अनुपिया पटेल ने सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जैयकुमार जैकी को पार्टी में शामिल कर चुनाव लड़वाया और वह 89 हजार से ज्यादा मतों से विधायक चुने गए। इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर के बजाए दोआब से किस्मत आजमा सकती हैं।
जोरों पर हैं चर्चाएं
सममाजवादी पार्टी और बसपा के बीच आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की आहट भांप भाजपा और उसके सहयोगी दल नए तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। कुर्मी बाहूल्य सीट फतेहपुर से केद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति सांसद हैं, लेकिन गठबंधन के चलते उनकी चुनावी नाव भंवर में फंस कसती है। इसी के चलते उन्हें हमीरपुर से भाजपा चुनाव लड़वा सकती है, वहीं यहां से अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ सकती हैं। फतेहपुर में इसकी चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं और अपना दल एस के कार्यकर्ता भी अपने नेता को फतह दिलाने के लिए अंदरखाने तैयारी में जुट गए हैं। अपना दल एस जिलाध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि वैसे हमारी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है। फिर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल अगर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ती हैं तो कार्यकर्ता उन्हें भारी मतों के साथ चुनाव जिताकर दिल्ली भेजेंगे। फतेहपर जिले से हमारी पार्टी के विधायक मंत्री हैं और वह जनहित के कार्य कर रहे हैं। इसका फाएदा पार्टी को मिलेगा।
जयकुमार जैकी को बनाया मंत्री
फतेहपुर में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। चार में भाजपा के विधायक जीते हैं तो एक में अपना दल एस से जयकुमार जैकी विधायक हैं। जो योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं। जानकारों की मानें तो अनुप्रिया पटेल ने अपने संसदीद क्षेत्र मिर्जापुर के बजाए जहानाबाद से जीते विधायक को योगी सरकार में मंत्री पद दिलवाया। अनुप्रिया के इस निर्णय के पीछे लोकसभा 2019 था। मंत्री पद मिलने के चलते पार्टी की पकड़ फतेहपुर में अच्छी हुई और इसका फाएदा अनुपिया पटेल को मिलना तय है। इसी के चलते अनुपिया मिर्जापुर के बजाए अपने पिता के क्षेत्र से चुनावी अखाड़े में उतर सकती हैं। 2017 विधानसभा के चुनाव में जैयकुमार जैकी में यूपी में सबसे ज्यादा मत पाने वाले विधायक बने थे। इन्हीं समीकरणों को देखते हुए पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फतुहपुर से चुनाव लड़वा सकती है।
तीन सीटों पर सबसे ज्यादा कुर्मी मतदाता
फतेहपुर जिले में कुल छह विधानसभा सीटें हैं। जिनमें जहानाबाद, बिंदकी और खागा सीट कुर्मी बाहूल्य सीटें मानी जाती हैं, जबकि हसवा, सदर और हुनैसगंज में भी पटेलों की संख्या अच्छी खासी है। इसी के चलते अपना दल एस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चाहते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर के बताए फतेहपुर से लोकसभा चुनाव लड़ें। जानकारों का मानना है कि अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की फतेहपुर में अच्छी पकड़ थी। जहानाबाद से वह दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यूपी में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने पति अभिषेक पटेल को एमएलसी के पद के लिए नामांकित किया है। अभिषेक लोकसभा चुनाव से पहले पत्नी अनुप्रिया के लिए यूपी में कार्य करेंगे। फतुहपुर के अपना दल अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष यदि यहां से चुनाव लड़ती है। तो उनकी जींत लाखों में होगी। पार्टी के कार्यकर्ता व संगठन के पदाधिकारियों की फौज बूथों तक पहुंच चुकी है।
---तो मां से दूरी बरकरार
अपना दल एस की नेता व कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल के मिर्जापुर के बजाए फतेहुपर से लोकसभा चुनाव लड़ने का एक और कारण उनका अपनी मां के साथ मनमुटाव सामने निकल कर आ रहा हैं। सूत्रों की मानें तो एमएलसी चुनाव में केंद्रीय मंत्री से उनकी मां कुष्णा पासवान ने बेटी को टिकट दिए जाने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने बहन के बजाए पति को उम्मीदवार बना दिया। इसी के बाद मां-बेटी की सुलह के रस्ते बंद हो गए। सूत्र बताते हैं कि कृष्णा पटेल सपा-बसपा के गठबंधपन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं, जिसके चलते मिर्जापुर के बजाए वह फतेहपुर से चुनावी अखाड़े में किस्मत आजमाएंगी। कृष्णा पटले गुट के फतेहपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सम्यनारायण पटेल ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल फतेहपुर से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। अगर वह चुनाव हमारे जिले से लड़ती हैं तो उनका सपोर्ट किया जाएगा।
Published on:
21 Apr 2018 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
