
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव से होते हुए कानपुर पहुंचेंगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज शाम तक कानपुर पहुंचेंगी। इससे पहले यहां चौक- चौराहे पर लगी होल्डिंग चर्चा की है। राहुल गांधी के आने से पहले लगाई गई होल्डिंग को महाभारत की दर्शाया गया है। पोस्टर में भगवान श्री कृष्ण (Shree Krishana) की तरह राहुल गांधी को सारथी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) को अर्जुन (Arjun) बताया गया है। इसके साथ महाभारत को श्लोक भी लिखा है। ये पोस्टर एडवोकेट संदीप शुक्ला की तरह लगाया गया है।
पुलिस भर्ती एग्जाम देने वाले युवाओं से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
कभी कांग्रेस के गढ़ के तौर पर पहचाने गए कानपुर में राहुल ट्रेड यूनियनों, ई-रिक्शा ड्राइवरों, निषाद समाज और पुलिस भर्ती एग्जाम देने वाले युवाओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से मांगी गई लिस्ट भेज दी गई है।
कानपुर में जनसभा के बाद राहुल कानपुर एयरपोर्ट से स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने के अनुसार 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज 39वां दिन है। यह यात्रा आज उन्नाव से होकर कानपुर पहुंचेंगी। उन्नाव में 12 बजे राहुल गांधी का संबोधन होगा। कल 22 और 23 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं होगी। 24 और 25 को हाथरस और आगरा होते हुए 25 की रात को धौलपुर पहुंचेंगी। 26,27,28,29, और 1 मार्च को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' नहीं होगी। 2 मार्च से मध्य प्रदेश में यात्रा शुरू होगी।
कानपुर की ताजा खबरें: Kanpur News In Hindi
Updated on:
21 Feb 2024 10:57 am
Published on:
21 Feb 2024 10:56 am
