10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शासन की बड़ी कार्रवाई: लघु सिंचाई विभाग के 25 अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Big action against Minor Irrigation Department officers and employees कानपुर देहात में लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप है। ‌

2 min read
Google source verification

कानपुर देहात में शासन के निर्देश पर डीएम ने 25 अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिनमें तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल है। कार्रवाई के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर और संबंधित कर्मचारियों ने बोरिंग कार्य में घोर अनियमिताएं बरती हैं। गुणवत्ता और मानकों का पालन नहीं किया गया। फर्जी भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग भी किया गया। शासन ने इस संबंध में डीएम को जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान युद्ध: आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी, सिविल डिफेंस सक्रिय

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित 25 अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। शासन ने इस संबंध में जिलाधिकारी को कार्रवाई करने को है। ‌बोरिंग कार्य में घोर अनियमिताएं पाई गई है। निर्धारित गहराई और गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया गया है। इसके साथ ही फर्जी भुगतान दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। जनहित के मामले में यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इनके खिलाफ होगी कार्रवाई

लघु सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, पांच अवर अभियंता, 16 बोरिंग टेक्नीशियन, दो सहायक बोरिंग टेक्नीशियन शामिल है। जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

उथली बोरिंग में भ्रष्टाचार

मामला 2022-23 से जुड़ा है। जिसमें उथली बोरिंग का कार्य विभाग से कराया जाना था। बताया जाता है कागजों पर लाभार्थियों की सूची बनाकर फर्मो के माध्यम से बोरिंग करना दिखाया गया था। इस मामले में शिकायत आने के बाद जिलाधिकारी ने जांच कराई। जिसमें पाया गया कि लिखा पड़ी में 5646 बोरिंग दिखाई गई। जबकि सत्यापन में 3873 बोरिंग ही पाई गई। पूछताछ में कई लाभार्थियों के विषय में जानकारी भी नहीं प्राप्त हुई। डीएम ने जांच के आधार पर शासन को रिपोर्ट भेजी। जिस पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। ‌