6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीआई ने बैंक शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार, लोन में मांग रहे थे कमीशन

कानपुर देहात में सीबीआई ने बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। जिन्हें अपने साथ ले गई। जिनके खिलाफ किसानों ने शिकायत की थी। किसानों ने बताया कि क्रेडिट कार्ड और लोन देने के नाम पर रिश्वत मांगते थे।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर देहात में सीबीआई ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जब किसानों की शिकायत पर बैंक शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया। किसानों ने लखनऊ सीबीआई में इस संबंध में शिकायत की थी। किसानों ने बताया था कि क्रेडिट और लोन स्वीकृत करने के लिए उनसे पैसे की डिमांड की जा रही है। उन्होंने सीबीआई से कार्रवाई करने की मांग की। किसानों की शिकायत पर मौके पर पहुंची सीबीआई ने जांच पड़ताल की और बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया गया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला कानपुर देहात के बरौर का है।‌

क्रेडिट कार्ड और लोन के लिए रिश्वत की मांग

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के बरौर क्षेत्र स्थित बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक में किसानों को क्रेडिट कार्ड और लोन देने के नाम पर पैसे की डिमांड होती थी। बैंक की कार्य प्रणाली से किसान परेशान हो गए। खेती किसानी के लिए संसाधन जुटाने में उन्हें परेशानी हो रही थी। किसानों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो लखनऊ में इस संबंध में शिकायत की।

सीबीआई दोनों को अपने साथ ले गई

किसानों ने बताया कि बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर क्रेडिट कार्ड, लोन देने के नाम पर जमकर वसूली कर रहे हैं।‌ जिससे उनके सामने समस्या खड़ी हो रही है। पैसे के अभाव में उनकी फसल पिछड़ रही है। ‌किसानों की शिकायत पर सीबीआई बरौर स्थित बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक पहुंच गई और शाखा प्रबंधक अर्पित अवस्थी और फील्ड ऑफिसर शक्ति सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली।


बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग