
फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब
Continuous rain increased house collapse Incident, three died कानपुर में घर गिरने की घटना में मासूम बच्चा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला भी शामिल है। घटना के समय मासूम रास्ते से गुज़र रहा था। उसी समय जर्जर मकान की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गया। जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित दिया। वहीं एक अन्य घटना में घर गिरने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच गया। राजस्व विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। अन्य घटना में एक युवक की मौत होगी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा मोहल्ले में दीवार के नीचे दब कर 7 वर्षीय शिवा पुत्र सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन घाटमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के समय शिवा दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था। उसी समय जर्जर मकान की दीवार गिर गई।
एक अन्य घटना में घाटमपुर तहसील के कैंथा गांव की है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से मकान की छत गिर गई। मलबे के नीचे 70 वर्षीय रन्नो देवी दब गई। की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अविचल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देवीय आपका के अंतर्गत मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
एक अन्य घटना जाजमऊ थाना क्षेत्र की है। जहां जाजमऊ जिन्नातों की मस्जिद ऊंचा टीला निवासी अनीश और सफीक जर्जर मकान की मरम्मत कर रहे थे। उसी समय 70 फीट ऊंचा टीला धसक गया। जिसका मलबा कच्चे मकान के ऊपर गिर गया। देखते-देखते मकान गिर गया और काम कर रहे सफीक और अनीश मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मोहल्ले वालों ने मलवा हटाने का काम शुरू किया। अनीस और सफीक को काशीराम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अनीश को मृत्यु घोषित कर दिया है। जबकि सभी का उपचार चल रहा है।
Updated on:
04 Aug 2025 08:34 pm
Published on:
04 Aug 2025 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
