
Pakistan Balloon
कानपुर. कानपुर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे लोग सकते में आ गए। एक पिता ने अपने बेटे के जन्मदिन पर गुब्बारे खरीदे, लेकिन जब वो गुब्बारे फुलाए गए तो उनमें जो लिखा था उसे देखकर सब चौंक गए। फुलाए गये गुब्बारों पर लिखा था 'आई लव पाकिस्तान'|
गोविंदनगर स्थित सीमा प्रोविजन स्टोर में 'मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं' लिखा गुब्बारा बेचे जाने पर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। दुकानदार ने सफाई पेश की, लेकिन भाजपाई नहीं माने। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। किदवईनगर साइट नंबर वन निवासी अजय प्रताप सिंह वकील हैं जो हिंदू समन्वय समिति युवा वाहिनी के विधिक सलाहकार भी हैं।
ये भी पढ़ें- ..तो हो जाती ब्लॉक प्रमुख की हत्या, हुआ बड़ा खुलासा
बुधवार को उनके बेटे का जन्मदिन था। वह बेटे के लिए उपहार और अन्य सामान लेकर घर पहुंचे थे, लेकिन गुब्बारे भूल गए। वह घर आने के बाद दोबारा गोविंदनगर बाजार गए और वहां से सीमा प्रोविजन स्टोर से गुब्बारे खरीदे और वापस घर पहुंचे। घर पर गुब्बारा फुलाया गया तो उसमें अंग्रेजी और उर्दू में 'मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं' लिखा था। इस पर अजय प्रताप साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गए।
दुकानदार ने अपनी सफाई में कहा कि वह दूसरी दुकान से गुब्बारा लाया है और उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पर अजय साथियों के साथ थाने पहुंच गए। उनकी शिकायत पर पुलिस दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जहां भारत में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की बात हो रही है वहीं ऐसे मामले देश में माहौल खराब कर रहे हैं। 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे की गुत्थी क्या है, इसका फिलहाल पता नहीं लगा है, लेकिन देश के लोग यह देख आक्रोषित हो रहे हैं।
Updated on:
26 Oct 2017, 6:28 PM IST
Published on:
26 Oct 2017, 4:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.