28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम और सीएमओ के बीच विवाद पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, बोले- इंजन नहीं गार्ड के डिब्बे टकरा रहे

कानपुर के डीएम और सीएमओ के बीच विवाद में अब सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के विधायक भी कूद पड़े हैं। अखिलेश यादव ने भी इस पर तीखी टिप्पणी की है। आर्य नगर विधायक ने इसे डिप्टी सीएम और सीएम के बीच विवाद बताया है।

2 min read
Google source verification

कानपुर में डीएम और सीएमओ के बीच चल रहे विवाद में अब सत्ता पक्ष के साथ विपक्षी दल भी कूद पड़े हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले डबल इंजन आपस में टकराते थे। अब तो गार्ड के डिब्बे भी टकरा रहे हैं। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अधिकारियों के विवाद में आम आदमी ठगा जा रहा है। यह लड़ाई डीएम और सीएमओ की नहीं बल्कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच की है। ‌सपा के एक और विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने कहा कि कानपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं है। जिसे जिलाधिकारी दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: डीएम ने सीएमओ के खिलाफ की गंभीर टिप्पणी, हटाने के लिए प्रमुख सचिव को लिखा पत्र, जानें वजह

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिलाधिकारी और सीएमओ के बीच विवाद चल रहा है। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का पत्र भी सामने आया है। उन्होंने सीएमओ के कार्यों की तारीफ की है। इधर अखिलेश यादव ने भी इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक डबल इंजन की सरकार में इंजन टकराते थे। डीसीएम. (DCM) और ओसीएम (OCM यानी out going CM) के बीच टकराव था। लेकिन अब गार्ड के डिब्बे भी टकरा रहे हैं। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि अब अफसर भी टकरा रहे हैं। जिससे आम जनता लूटी और पीटी जा रही है।

यह भी पढ़ें: कानपुर डीएम ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की बैठक से चले जाने को कहा, सीएमओ ने बताया कारण

क्या कहते हैं सपा विधायक?

कानपुर के आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है। लेकिन अधिकारियों के बीच विवाद भ्रष्टाचार को उजागर करता है। इसके बीच आम आदमी अपने को ठगा महसूस कर रहा है। यह लड़ाई डीएम और सीएमओ के बीच नहीं बल्कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच की है। अधिकारी जिस पक्ष के हैं उन्हीं के पक्ष के विधायक अपने हिसाब से पत्र लिख रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो चुकी

सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने कहा कि डीएम बेपटरी हो गई स्वास्थ्य सेवाओं को अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं। काशीराम अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। आम आदमी को उपचार नहीं मिल रहा है। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की जगह इसका राजनीतिक कारण कर दिया है। कानपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने दो जनपद स्तरीय अधिकारियों की लड़ाई से जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। इसकी उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच की जाए।