25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित मिश्रा सहित छह पर पत्नी ने कराया घरेलू हिंसा का मुकदमा, क्षतिपूर्ति में एक करोड़ की मांग

कानपुर में पत्नी ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस संबंध में अदालत से न्याय की गुहार लगाई है। एक करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति की मांग की गई है। ‌

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर में पत्नी ने पति और ससुराली जनों पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। एक करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से 10 लाख रुपए नगद और कार के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। शादी के बाद उनको विदाई नहीं कर रहे थे। ‌दूसरी तरफ पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह खुद उन्हें प्रताड़ित कर रही है। बीच सड़क पर उनके साथ मारपीट भी कर चुकी है। मामला अब न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की योजना: प्रत्येक ग्राम पंचायत से 25 परिवारों का होगा चयन, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए की हो जाएगी आमदनी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गरिमा निवासी बिरहाना रोड कानपुर की शादी 26 अप्रैल 2021 को अमित मिश्रा निवासी मीरपुर कैंट के साथ हुई थी। गरिमा ने बताया है कि दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। होंडा सिटी और 10 लाख रुपए नगद की मांग की जा रही थी। पूरा न करने पर विदाई से इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ढाई लाख रुपए देने के बाद उनकी विदाई की गई। उसके पति के संबंध दूसरी लड़कियों से भी है। फोन पर बातें करते हैं। विरोध करने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया।

क्या कहते हैं अमित मिश्रा?

अमित मिश्रा ने कहा कि उनकी पत्नी स्वयं घर वालों को परेशान कर रही है। वह खुद उन्हें भी प्रताड़ित कर रही है। उनके साथ बैंक कार्यालय के बाहर मारपीट भी कर चुकी है।‌ फिलहाल मामला अदालत में है।