
अच्छी शादी के लिए बना फर्जी नायब तहसीलदार, इच्छा पूरी होने के पहले ही पहुंच गया जेल
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शादी के लिए एक युवक फर्जी नायब तहसीलदार बन गया। परिवार वालों को धोखे में रखा ही साथ ही ज्वाइन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच गया। कार्यालय में मौजूद कर्मियों से उसने डीएम से मुलाकात कराने को कहा। शाम को सर्किट हाउस पहुंचकर वहां के कर्मचारियों पर रौब गांठने लगा। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके पहले की अधिकारी पहुंचते युवक मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना कानपुर देहात के माती कलेक्ट्रेट की है। पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
फतेहपुर निवासी रोहित कुमार फर्जी नायब तहसीलदार बनकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। कानपुर देहात का जनपद मुख्यालय माती में स्थित है। जिलाधिकारी कार्यालय में रोहित ने बताया कि उसकी तैनाती भोगनीपुर तहसील में हुई है और वह डीएम से मिलने आया है। यहां से निकाल कर वह माती स्थित सर्किट हाउस पहुंच गया। जहां पर भी उसने तैनात कर्मचारियों पर रौब गांठने लगा। इसी बीच सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी। इसके पहले की अधिकारी पहुंचे रोहित मौके से निकल गया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र की घटना
घटना की जानकारी अकबरपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने रोहित के विषय में जानकारी प्राप्त की और उसे नबीपुर से गिरफ्तार कर लिया। बातचीत पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि अच्छी शादी करने के लिए उसने फर्जी नायब तहसीलदार बनने की सोची। अकबरपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Published on:
05 Jan 2024 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
