
नर्सिंग होम में भडक़ी आग, आईसीयू में मरीजों की जिंदगी जोखिम में
कानपुर. अस्पतालों में मरीजों की जिंदगी पर मंडराता ग्रहण अभी खत्म नहीं हुआ है। एक पखवारे पहले एसी फेल होने से हैलट अस्पताल में पांच मरीजों की मौत के बाद शहर के नामचीन अस्पताल - आभा सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल के आइसीयू में बुधवार देर रात शार्ट सर्किट से आग भडक़ उठी। आग के कारण आईसीयू में भर्ती मरीजों की जिंदगी जोखिम में फंस गई। अलबत्ता अस्पताल के कर्मचारियों ने सजगता दिखाते हुए आइसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया।
आईसीयू के आक्सीजन एयर वैक्यूम पैनल से भडक़ी आग
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आइसीयू के प्रवेश द्वार पर स्थित आक्सीजन एयर वैक्यूम पैनल में रात नौ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। तेजी से धुआं आइसीयू में भरने लगा। उस समय आइसीयू में सात मरीज भर्ती थे, जबकि वहां के वार्डो में आठ मरीज थे। धुआं भरने से मरीजों को घुटन होने लगी। आइसीयू टेक्नीशियन एवं अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आइसीयू की सभी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, जिससे धुआं बाहर निकल गया। साथ ही दमकल को सूचना देकर अस्पताल के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। नतीजा यह हुआ कि दमकल के पहुंचने से पहले इससे पहले अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दूसरी ओर आपातकालीन द्वार से मरीजों को निकाल कर प्रथम तल स्थित वार्ड में शिफ्ट किया गया।
गंभीर स्थिति के कारण चार मरीज कर दिए रेफर
आग लगने के बाद चार मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आइसीयू में भर्ती सात मरीजों में से दो को गुरु तेगबहादुर अस्पताल एवं दो को कानपुर मेडिकल सेंटर भेज दिया। उधर, आग लगने पर अस्पताल में भर्ती मरीज एवं उनके तीमारदारों में भगदड़ सी मच गई। आइसीयू में आग लगी देखकर एक तीमारदार मौके पर ही गश खाकर गिर पड़ा, अन्य मरीज भी घबरा गए। घटना के वक्त आईसीयू में उन्नाव के शुक्लागंज के राम नारायण, कन्नौज के तिर्वा की रेशमा यादव, फतेहपुर के अमरेंद्र सिंह, हरजेंदर नगर के कप्तान सिंह, तिवारीपुर जाजमऊ के राहुल यादव, किदवई नगर के एपी शुक्ला, हमीरपुर के मौदहा की सूरजमुखी भर्ती थीं।
Published on:
21 Jun 2018 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
