
कानुपर. पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई, जिसके चलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग को काबू करने के लिए जुटे हैं। आग के चलते पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार चारो तरफ फैल गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल पर सड़क व पार्क में पनाह ली। आग से फैक्ट्री का लाखो का तैयार माल जलकर ख़ाक हो गया।
शार्क सर्किट के चलते लगी आग
पनकी थाना क्षेत्र के साइड नंबर तीन में राजीव गुप्ता की दी फ्रेंड्स एण्ड कंपनी के नाम से फैक्ट्री है । इस फैक्ट्री में प्लास्टिक की मेज वा कुर्सी बनाई जाती है। शुक्रवार शाम अचानक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी, लेकिन आग विकराल होने की वजह से एक दर्जन से ज्यादा गाड़िया मौके पर बुलानी पड़ी। फिलहाल दमकलकर्मी आग को बुझाने के लिए लगे हुए हैं।
गैस प्लांट के सिलेंडर फटे
प्लास्टिक मोल्डिंग के लिए रखा स्क्रैप भी आग की भेंट चढ़ गया। यहां लगे गोबर गैस प्लांट के सिलेंडर फट गए। मोल्डिंग मशीन और फैक्ट्री में रखा कच्चा माल जलकर राख हो गया। फायर सर्विस के जवान आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे रहे। फायर अधिकारी पीके सरोज ने बताया कि शाम को आग लगी थी। सूचना मिलते ही चार दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई, लेकिन आग विकराल होने के चलते सात से ज्यादा गाड़ियों को और लगाया गया। आग संभवता शार्ट सर्किट के चलते लगी है। आग लगने के दौरान सभी मजदूर बाहर निकल आए थे।
धुआं के चलते खौफजदा लोग
आग लगते ही पनकी क्षेत्र के एक किमी तक धुएं का गुब्बार चारो तरफ फैल गया। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर सड़क व पार्कों में आसरा लिया। इस दौरान धुएं में दम घुटनी की समस्या से आधा दर्जन लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री के अंदर रखा समान जलने लगा और इसी का धुआं पूरे इलाके को अपनी आगोस में ले लिया। राजेश के मुताबिक सूचना के बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाने के साथ लोगों को बाहर निकाला।
Published on:
23 Feb 2018 10:29 pm
