
Accident
कानपुर. बिल्हौर थानाक्षेत्र अरौल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बाइक सीधे ट्रक से टकराई और एकाएक आग लग गई। जिसके चलते अनाज से भरा ट्रक जलकर खाक हो गया, वहीं बाइक में सवार दो युवक आग की चपेट में आ गए और उनकी झुलस कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइक फिसलने के चलते हुआ हादसा
बिल्हौर थानाक्षेत्र के अरौल निवासी पप्पू कटियार और संजय कटियार के बेटे क्रमशः मणि (17, इकलौता पुत्र) और शेखर (18) बिल्हौर के एक स्कूल में पढ़ते थे। गुरूवार को दोनों स्कूल में फीस जमा करने गये थे और लौटते वक्त करीब पांच बजे उनकी बाइक अरौल के ही पास फिसल गई। जिससे सामने से आ रहे ट्रक के नीचे जा पहुंचे। सड़क में घर्षण से निकली चिंगारी से अनाज भरे ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की और परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
बाइक सीधे डीजल टंकी से भिड़ी
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक में दो युवक सवार था और उसकी स्पीड तेज थी। बाइक चला रहे ने ट्रक से बचने के लिए ब्रक लगाई, इससे वो सीधे डीजल टंकी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंद सेकेंड में ट्रक में आग लग गई और वो धू-धू कर जलने लगा। आग की चपेट में आने से दोनों युवक झुलस गए और उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस और दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और युवकों के शवों को बाहर निकाला। दोनों के शव पूरी तरह स ेजल चुके थे, जिनकी शिनाख्त के लिए पुलिस को बाइक के नंबर का सहारा लेना पड़ा।
रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते हाईवे को रोका गया
इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा होने के चलते करीब दो घंटे हाइवे पर वाहन रोक दिया गया और आग बुझने के बाद हाइवे को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। इस दौरान रोड पर सैकड़ों की संख्या में वाहनों की कतार लग गई। कई वाहन चालक अपनी गाड़ियों को सड़क पर खड़ा कर आग बुझाने में जुटे रहे। सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, फिर भी जांच की जा रही है, अगर ट्रक चालक दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
21 Dec 2017 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
