26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- वन नेशन वन इलेक्शन राष्ट्र हित में, लाल इमली पर भी दिया बयान

Ram Nath Kovind visit to Kanpur पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत की। बोले यह राजनीतिक नहीं देश हित में है। कानपुर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर विश्व के मानचित्र में कानपुर को स्थापित करना है। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 11 Dec 2024, 10:17 PM IST

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Ram Nath Kovind visit to Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वन नेशन वन इलेक्शन को देश हित में बताया बोले यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लाल इमली के बंद होने पर अफसोस जताया। बोले कानपुर का कपड़ा उद्योग विश्वविख्यात था। इसे फिर से ग्लोबल मैप पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दौरे पर कानपुर आए हैं। इस मौके पर उन्होंने जेके संगठन की तारीफ की। बोले उद्योग के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जेके संगठन का अतुलनीय योगदान है। अपने यात्रा के दौरान हुआ पैतृक गांव भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें: डेढ़ करोड़ की ठगी: दो मदरसों की मान्यता खतरे में, मदरसा शिक्षा परिषद को लिखा गया पत्र

उत्तर प्रदेश की कानपुर में रामनाथ कोविंद पदम पद सिंघानिया एजुकेशन सेंटर कमला नगर में जेके संगठन की 140वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इस मौके पर जेके कॉटन का शताब्दी वर्ष भी मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि कानपुर को एक बार फिर विश्व के मैप पर स्थापित करना है। कानपुर की चर्चा होने पर उद्योग का जिक्र ना हो या संभव नहीं है। कानपुर को उसकी कोई भी पहचान लौटाने की जरूरत है। लाल इमली के बंद होने पर भी उन्होंने अफसोस जताया।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा आज वह जो कुछ भी है कानपुर की वजह से

रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज वह जो कुछ भी है। कानपुर की वजह से हैं। उनकी पढ़ाई यहीं पर हुई है। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और फिर राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय किया है। जिसमें कानपुर के शिक्षकों, स्वतंत्रता सेनानियों और मां गंगा का आशीर्वाद है। इस मौके पर जेके संगठन की तरफ से एक वृत्त चित्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें जीके संगठन की तरफ से किया जा रहे कार्यों को दर्शाया गया था। बच्चों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष अभिषेक सिंघानिया भी मौजूद थे। ‌