5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यूपी के इस शहर में 40 विमान गिराएगा हमास’, इंडिगो एयरलाइंस को मिली धमकी

Indigo Airlines: इंडिगो एयरलाइंस को एक हॉक्स कॉल मिली है। इसमें कहा गया है कि इजरायल से लड़ रहे हमास के निशाने पर अब उत्तर प्रदेश का कानपुर है। हमास 40 विमानों को यहां के पॉश इलाकों में गिराने वाला है।

2 min read
Google source verification
Hamas will drop 40 planes in this city of UP Indigo Airlines receives threat

इंडिगो एयरलाइंस के कस्टमर केयर में एक फोन आया कि 40 विमान कानपुर के पॉश कालोनियों में गिरा दिए जाएंगे। इसके बारे में उसके पास पुख्ता इनपुट है। खबर जानकारी होते ही एयरलाइंस कंपनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फोन कॉल करने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दीी है। साथ ही लेकर उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

इंडिगो एयरलाइंस को एक हॉक्स कॉल मिली है। इसमें कहा गया है कि हमास के निशाने पर अब कानपुर है। हमास यहां 40 विमानों को गिराने वाला है। पुलिस ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि यह फोन एक 15 साल के बच्चे ने किया है। पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो पता चला कि टीवी पर इजरायल और हमास के बीच चल रहा था। युद्ध को देखकर उसे इस तरह की शरारत सूझी थी।

एयरलाइंस कंपनी ने डीजीपी को दी जानकारी

उसने पापा के फोन से कस्टमर केयर में फोन किया और सीधा कहा कि उसके पास पुख्ता इनपुट है कि इंडिगो एयरलाइन के 40 विमान शहर के पॉश इलाके में गिरा दिए जाएंगे। इस खबर से कस्टमर केयर में हड़कंप मच गया। एयरलाइंस ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई तो पता चला कि यह कॉल यूपी के कानपुर से किया गया है। इसके बाद एयरलाइंस कंपनी ने यूपी पुलिस के डीजीपी को जानकारी दी।

15 साल के लड़के की रही भूमिका

डीजीपी के निर्देश पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने फोन नंबर का डायवर्जन चेक किया। इस इनपुट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि इसी व्यक्ति के 15 वर्षीय बेटे ने यह शरारत की है। लड़का हाईस्कूल का छात्र है। मामला साफ होने के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इजरायल हमास युद्ध देखकर सूझी शरारत

छात्र ने बताया कि वह टीवी पर इजरायल और हमास का युद्ध देख रहा था। इसी दौरान उसे शरारत सूझी और उसने तुरंत पिता का मोबाइल लेकर गूगल पर इंडिगो एयरलाइंस का नंबर खोजा और फोन लगा दिया। कॉल रिसीव होने के बाद कहा कि कानपुर में इंडिगो एयरलाइंस के 40 विमान गिराए जाएंगे। छात्र ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के खिलाफ धारा 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।