2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy rain alert: लगातार बारिशों का दौर, 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

Continuous rain, heavy rain alert on 4 and 5 July मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात झमाझम बारिश होने की संभावना है। 4 और 5 जुलाई को भी जमकर बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक ने मौसम को लेकर अपडेट किया है।

2 min read
Google source verification
कानपुर में भारी बारिश (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Continuous rain, heavy rain alert on 4 and 5 July आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिन के बजाए रात में जोरदार बारिश होगी। इसका मुख्य कारण ऊंची ऊंची कंक्रीट की बिल्डिंगें हैं। जिनके कारण गर्म हवाएं बादलों के बीच पहुंच जाती है। जिससे बारिश थम जाती है। लेकिन जैसे ही शाम को मौसम ठंड होता है। बारिश शुरू हो जाती है। ‌मौसम विभाग के अनुसार आज रात में कानपुर में जोरदार बारिश होगी। इस दौरान बादलों की सुनाई पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: आईटीआई का विबर्म और टीथर ड्रोन: लगाया गया हाई विजिबिलिटी कैमरा, सेना के लिए उपयोगी

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना है। एक अनुमान के मुताबिक 90 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कैसा रहेगा कानपुर में तीन जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 3 जुलाई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। छिटपुट बारिश भी हो सकती है। अनुमान के मुताबिक 44 प्रतिशत बारिश होगी। रात को एक बार फिर मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। तेज आंधी चलने के साथ 64 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा शुक्रवार 4 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

5 जुलाई का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 5 जुलाई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन और रात में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है।