कानपुर

भारी बारिश का अलर्ट: इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

कानपुर मंडल के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।‌

less than 1 minute read
Jul 11, 2025

कानपुर मंडल के जिलों में आज जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस संबंध में सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। शनिवार 12 जुलाई को 70 प्रतिशत और रविवार 13 जुलाई को 95 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बादल गरजने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ‌अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर सकती हैं। अगले 5 दिनों का मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है। मौसमी सिस्टम और टर्फ वर्तमान में दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है।

ये भी पढ़ें

राहत: झांसी-गोविंदपुरी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन फिर पहुंची लखनऊ, दैनिक यात्रियों को मिली राहत

कैसा रहेगा कानपुर में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान झमाझम बारिश होने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 100 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश होने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा कानपुर में 12 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 72 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी बादल गरजने की जानकारी दी गई है। इस दौरान 61 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

ऐसे तो कोई जानवर नहीं काटता, जैसे पत्नी ने पति को कटवाया, दो गिरफ्तार, एक फरार

Also Read
View All

अगली खबर