11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज रात से 6 जिलों में heavy rain का अलर्ट, IMD का सबसे ताजा पूर्वानुमान

Heavy rain alert in 6 districts from tonight मौसम विभाग ने कानपुर मंडल के जिलों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज रात से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

1 minute read
Google source verification
आज रात से भारी बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)

Heavy rain alert in 6 districts from tonight आईएमडी मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 24 अगस्त तक बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान टुकड़ों (पॉकेट में) में कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। गुरुवार को कानपुर में 87 प्रतिशत, शुक्रवार को 74 प्रतिशत, शनिवार को 96 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया में भी यही स्थिति रहने की संभावना है।

आज रात से शुरू होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात को 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी जानकारी दी गई है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 21 अगस्त को छुटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात को 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 22, 23, 24, 25, 26 अगस्त तक लगातार 60 से 90 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भी होगी बारिश

इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज आदि में भी बारिश का मौसम आने वाला है। जब फर्रुखाबाद में आज रात 80 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। कन्नौज में भी आज रात बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार 21 अगस्त को भी दिन में 52 प्रतिशत और रात में 76 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 27 अगस्त तक कभी ज्यादा कभी कम परंतु रोजाना बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। ‌इटावा में भी आज रात से लगातार बारिश होने की संभावना है। यह बारिश पॉकेट में कभी ज्यादा कभी कम‌ में होगी।