
History sheeter shot dead, three brothers arrested कानपुर के घाटमपुर में पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश का खौफनाक परिणाम सामने आया। जब हत्या आरोपी ने दरवाजे के सामने बैठे हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या कर दी। यही नहीं शव को घर में घर में ले गया। हत्या की जानकारी मिलते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ ने तनाव को देखते हुए पीएसी की दो कंपनियों के साथ 10 थानों की फोर्स को भी बुला लिया। पुलिस को शव कब्जे में लेने में करीब 5 घंटे लग गए। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला सजेती थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर सजेती दौलतपुर निवासी मधुरम तिवारी और रवि यादव के बीच युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद चल रहा था। बीते बुधवार को रवि यादव मोटरसाइकिल से अपने खेत जा रहा था। इधर मधुरम अपने दरवाजे पर भाइयों के साथ बैठा था। बताते हैं दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। आरोप है कि मधुरम ने रवि यादव को गोली मार दी। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और मौत हो गई। हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर पर इकट्ठा हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसी और 10 थानों की पुलिस टीम को बुला लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन हत्यारोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मधुरम तिवारी ने कहा कि वह सरेंडर करने के लिए दोपहर से बैठे हैं। लेकिन उन्हें निकाला नहीं जा रहा है। पूरे परिवार की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर हत्या आरोपी की दादी को गोली मारने की अफवाह फैलाई गई। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी की दादी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वह ठीक है। हत्या के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें तीन को गिरफ्तार किया गया। गांव में पीएसी के साथ दो थानाध्यक्षों को भी तैनात किया गया है। तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Updated on:
20 Feb 2025, 7:40 AM IST
Published on:
20 Feb 2025, 7:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.