
Robber bride absconded with jewellery कन्नौज के रहने वाले युवक की शादी हरदोई की रहने वाली वाली युवती के साथ हुई थी। हंसी-खुशी दुल्हनिया को विदा कर कर लाया। यहां पर दुल्हनिया के साथ मौसी भी आई थी। सारे विधि विधान होने के बाद सभी आराम करने लगे। इधर दुल्हनिया ने खाना बनाया। जिसमें जहरीला पदार्थ मिला दिया। रात में सबके बेहोश होने के बाद दुल्हनिया अपनी मौसी के साथ मिलकर जेवर बटोरे और नौ दो ग्यारह हो गई। होश आने के बाद घर वालों को इसकी जानकारी हुई। भाग दौड़ की गई तो मौसी नशे की हालत में मिली। थोड़ी देर बाद दुल्हन भी पकड़ में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के हनुमंत खेड़ा का है। गांव निवासी गोविंद की शादी हरदोई जिले की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। बीते रविवार को गोविंद बारात लेकर गया था। सोमवार को हंसी-खुशी बारात विदा होकर आई। दुल्हन के साथ उसकी विधवा मौसी भी आई थी। वह भी अपनी शादी के लिए बात कर रही थी। कहती थी उसकी भी शादी कहीं कर दो। लेकिन रात में जो कुछ हुआ उससे घर वालों के पैरों के लिए जमीन खिसक गई।
गोविंद ने बताया कि दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे सभी बेहोश हो गए। सुबह के समय होश आया तो देखा कि दुल्हन और मौसी गायब है। घर के जेवर भी चुरा ले गई। गांव वालों के साथ खोजबीन की गई तो मौसी गांव के बाहर नशे की हालत में मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौसी को अपने कब्जे में लिया। इसी बीच दुल्हन भी आ गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
Published on:
19 Feb 2025 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
