25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुधवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, बैंक और स्कूल-कॉलेज

Government holiday on Wednesday प्रदेश सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज, भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाएं में छुट्टी रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 19 Feb 2025, 6:07 PM IST

बुधवार को सरकारी छुट्टी

Government holiday on Wednesday प्रदेश सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंकों में बंदी रहेगी। इस दिन महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान है। जिसके साथ ही महाकुंभ का समापन भी हो जाएगा। इधर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वालों की भीड़ को देखते हुए कानपुर से उन्नाव होते हुए प्रयागराज संगम जाने वाली गाड़ियों के संचालन में संशोधन किया गया है। अब यह गाड़ियां उन्नाव होते हुए फाफामऊ जाएंगी। फाफामऊ से ही गाड़ियों को वापस कर दिया जाएगा। संगम रेलवे स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Good news: यूपी के 15 शहरों में चलेगी किराये की ई-बाईक, स्मार्ट सिटी योजना का मिलेगा लाभ

26 फरवरी को महाशिवरात्रि उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाई जायेगी।‌ इस दिन भोले बाबा की बारात धूमधाम से निकाली जाती है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में झांकियां शामिल होती हैं। भूत प्रेत से लेकर भोले बाबा के सभी गण बारात में शामिल होते हैं। हाथी, घोड़ा, पालकी के साथ बारात निकलती है। बड़े पैमाने पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। बारातियों का स्वागत में कोई कमी नहीं रखी जाती है। ठंडाई से लेकर पूरी, सब्जी, मिठाई, फल, शरबत सभी कुछ होता है।

महाशिवरात्रि पर सार्वजनिक अवकाश

इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी दिन बुधवार को है। प्रदेश सरकार ने सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में भी 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश है बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित सभी विद्यालय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय में अवकाश रहेगा। बैंकों, और भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में भी छुट्टी रहेगी।