
मौसम विभाग और सीएसए कानपुर ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 2 से 4 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा और धूल भरी आंधी भी चल सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बादल गरजने के साथ बिजली चमकने के भी आशंका है। 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में पहुंच रहा है। जिसका भी असर दिखाई पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 मई गुरुवार को बादल गरजने के साथ 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 24 घंटे में 0.4 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में खिली धूप निकलेगी। 16 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 3 मई शनिवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार 42 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 24 घंटे में 1 मिली मीटर बारिश हो सकती है।
Published on:
30 Apr 2025 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
