
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मानसून 2024 को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 4 अगस्त तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि हल्की से मध्यम बारिश भी होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। आज रात मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आगामी दो अगस्त को 82 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि शनिवार और रविवार को मानसून 2024 झमाझम बरसेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात कानपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने का की संभावना 90% है।
शुक्रवार के दिन कानपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। रात में भी बादल गरजने के साथ आंधी चलने की जानकारी दी जा रही है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि शनिवार को 99 प्रतिशत और रविवार को 100 प्रतिशत बारिश होगी।
Published on:
01 Aug 2024 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
