13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD latest weather forecast: प्री मानसून बारिश पर लगा ब्रेक, अब तापमान पहुंचेगी 43 डिग्री

IMD latest weather forecast प्री मानसून बारिश पर ब्रेक लग चुका है। अगले 6 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

2 min read
Google source verification
प्री मानसून की बारिश में लगा ब्रेक (फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब

IMD latest weather forecast आईएमडी की माने तो अगले 7 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का पहुंच सकता है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कल से पश्चिम क्षेत्र से आने वाली शुष्क हवाओं का चलना प्रारंभ होगा। जिससे नमी खत्म होगी। आसमान साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 6 जून से मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। 9 जून का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहेगा।

यह भी पढ़ें: 6 वर्षीय मासूम की हत्या: अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, लगाया 15 लाख 30 हजार का जुर्माना

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 6 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा‌। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा।

कैसा रहेगा 7 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 8 जून से 11 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 8 जून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार 9 जून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। मंगलवार 10 जून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। शुक्रवार 11 जून तक तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।