
मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर अब सवाल उठने लगे हैं। आईएमडी ने एक बार फिर मानसून को लेकर भविष्यवाणी की है। बीते 23 जून को आईएमडी ने बताया है कि अब कुछ ही दिनों में मानसून पूर्वी यूपी में दस्तक दे सकता है। जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ पूरे यूपी में अपना असर दिखाएगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्री मानसून की गतिविधियों का असर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब जल्द ही मानसून की एंट्री यूपी में होने वाली है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 44% और रात में 38% बारिश होने की संभावना है। बादल के गरजने और चमकने की चेतावनी भी दी गई है।
सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बीते 23 जून को यूपी के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। आज 24 जून से 26 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। अब मानसून कभी भी उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है।
आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह गरज के साथ आंधी पानी और बारिश की संभावना है। जिसका 44% अनुमान है। रात को भी गरज चमक के साथ आंधी पानी की संभावना है। बारिश का अनुमान 40% है।
Published on:
24 Jun 2024 05:56 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
