24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएमडी यूपी वेदर अलर्ट: 45 डिग्री का टॉर्चर, आसमान से बरस रही आफत, मौसम विभाग ने किया सावधान

आईएमडी लगातार मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। जिसके अनुसार आने वाले पांच दिनों में भीषण लू चलने की संभावना है। 45 डिग्री तापमान के बीच आसमान से मानो आग की बारिश हो रही है। जानें कानपुर और कानपुर देहात में मौसम कैसा रहेगा।

2 min read
Google source verification

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी जानकारी दी है। मौसम विभाग की माने तो आसमान से आग की बारिश होने की संभावना है। तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। कानपुर मंडल के जिले इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, औरैया, कानपुर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिलों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। बहुत आवश्यक हो तो घर से बाहर निकले। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। कानपुर देहात की भी यही स्थिति है। तेज हवा भी चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर देहात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।