
IMD weather forecast मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 23 से 24 डिग्री रह सकता है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
IMD weather todayमौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी । 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी। तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Oct 2024 06:52 am
Published on:
28 Oct 2024 04:19 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
