6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत के बाद भीड़ ने कर दिया हाईवे जाम, पुलिस भी सहमी नजर आई, 3 घंटे बाद खुला जाम

बहन के यहाँ से दूज कराकर लौट रहे भाई की सडक दुर्घटना में मौत। भीड ने हंगामा काट हाईवे जाम कर दिया। इस बीच पुलिस बेबस दिखी, ढाई घंटे रोड जाम रहा।
2 min read
Google source verification
accident

दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत के बाद भीड़ ने कर दिया हाईवे जाम, पुलिस भी सहमी नजर आई, 3 घंटे बाद खुला जाम

कानपुर देहात-जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास कार से हुए हादसे में मोपेड सवार की मौत के बाद भीड़ ने जमकर उपद्रव काटा। बवाल देख हाईवे की दोनों लेंन लोगों ने जाम कर दी। करीब 10-10 किमी तक वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। इस बीच एम्बुलेंस व वीआईपी वाहन भी लाचार दिखे। एकत्रित भीड़ ओवरब्रिज की मांग भी करते रहे। करीब दो घंटे तक उपद्रव का माहौल रहा। हालांकि घटना के बाद बवाल होने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची लेकिन भीड़ को समझाने का प्रयास विफल रहा। आक्रोशित परिजनों का गुस्सा देख सहमें पुलिस कर्मी शव उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाद में तहसीलदार के समझाने के बाद लोग शांत हुए।

बताते चलें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास अमराहट मोड़ के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार नोनारी डेरापुर के बलराम कुशवाहा (65) की मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से शव छीनकर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ के पथराव में दो एसआई जख्मी हुए। जबकि कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। भीड़ का उग्र रूप देख दहशतजदा पुलिस कर्मी मृतक का शव उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

इधर हाईवे पर जाम से वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन सवारों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। मोटर साइकिल सवार दायें बाये से निकलते नजर आये वहीं कार सवारों को जाम खुलने का इंतजार करना पडा। सीओ सिकंदरा आरके मिश्र ने पुलिस बल के साथ उपद्रवियों को खदेड़कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। तब कहीं डेढ़ घंटे बाद जाम हटवाया जा सका। सीओ सिकंदरा ने बताया कि पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायल दोनों पुलिस कर्मियों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश कराई जा रही है।