
कानपुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। जिसके पास से दो कार बरामद हुआ है। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक बाल अपचारी है। डीसीपी ईस्ट ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार चोरी के खुलासे में सीसीटीवी कैमरा का महत्वपूर्ण योगदान था। जिससे गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं। अभी चार लुटेरे फरार हैं। जिनको पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। घटना चकेरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 17-18 दिसंबर और 20-21 दिसंबर की रात को पुलिस के पास कार चोरी की सूचना आई। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को देखते हुए 31 सदस्य टीम बनाई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई। इस दौरान गाड़ियों को खागा, फतेहपुर, सनिगवां, अहिरवां आदि स्थानों पर कार को देखा गया। लुटेरे इन स्थानों पर पैदल चलते भी दिखाई पड़े।
पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया। जिसमें अभिषेक सिंह पुत्र सितांबर सिंह निवासी संजीव नगर चकेरी, आकाश सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी संजीव नगर अहिरवा चकेरी, सचिन पटेल पुत्र जितेंद्र पटेल निवासी घाघपुर थाना चौबेपुर कानपुर, मोहित तिवारी पुत्र उपेंद्र प्रसाद तिवारी ग्राम भदाशा महाराजपुर थाना कानपुर शामिल है। एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी उम्र 15 वर्ष है। इसके अतिरिक्त सभी लुटेरों की उम्र 25 से 18 साल के बीच है।
जिनके पास से एक वेन्यू कार, एक ब्रेजा कर बरामद किया गया है। तीन मोबाइल और देसी तमंचा भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चकेरी अशोक कुमार दुबे, स्वाट टीम प्रभारी शरद तिरार, अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, चौकी प्रभारी रामादेवी उप निरीक्षक विनीत त्यागी सहित 31 पुलिसकर्मी शामिल है। जिसमें 11 उप निरीक्षक, एक वरिष्ठ उप निरीक्षक हैं।
Published on:
25 Dec 2024 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
