
Kanpur teenage girl body found उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक किशोरी का शव रेल पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। काफी प्रयासों के बाद किशोरी की पहचान हुई। बताया गया घर से नाराज होकर किशोरी निकली थी। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे स्थित रेल पटरी की है।
Kanpur teenage girl body found उत्तर प्रदेश कानपुर कासगंज रेल पटरी पर अज्ञात किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक चौबेपुर में इसकी जानकारी चौबेपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पहचान कराने का प्रयास किया गया।
छेदू पुत्र सैयदुद्दीन निवासी महाराजपुर चौबेपुर ने शव की पहचान अपने बेटे की पुत्री के रूप में किया। उन्होंने बताया कि रोज सुबह कोचिंग जाती थी। उन्होंने मृतका की मां से मोबाइल पर बात कराई। जिन्होंने फोन पर बताया कि बीते शुक्रवार को उनकी बेटी कोचिंग से आई थी। उसी समय उनका बेटा भी आ गया। जिसने बताया कि बहन ने निहाल से 4 हजार रुपए लिए हैं। इस पर मां ने कहा कि वह पापा से बता देगी। इस पर दोनों में बहस हुई और नाराज होकर लड़की घर से बाहर निकल गई। फोन न होने के कारण बातचीत भी नहीं हो पाई और उन्होंने खोज भी नहीं की। आज उसकी मौत की खबर मिली।
एडीसीपी पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट की इंजरी है। मृतका की रीढ़ की हड्डी, दोनों आंखें क्षत-विक्षत हो गई हैं। शरीर पर कई जगह रगड़ के निशान भी हैं। उन्होंने बताया कि डर या नाराजगी के कारण किशोरी ने यह कदम उठाया है। परिवार की तरफ से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। जांच की जा रही है।
Updated on:
19 Oct 2024 07:31 pm
Published on:
19 Oct 2024 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
