23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर के छात्र ने अमेरिका कंपनी NASA की वेबसाइट को हैक होने से बचाया, मिला प्रशस्ति पत्र

Kanpur boy showed his usefulness in NASA America कानपुर के 17 साल के छात्र ने अमेरिका के नासा में अपना नाम रोशन किया है। नासा की वेबसाइट को हैक होने से बचाया है। यही नहीं 'बग' के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 22 May 2025, 12:45 PM IST

कानपुर के छात्र ने नासा में कमाया नाम (फोटो सोर्स: AI)

फोटो सोर्स: AI

Kanpur boy showed his usefulness in NASA America कानपुर के 16 साल के लड़के ने अमेरिका में नाम रोशन किया है। जिसने अमेरिका की सैटेलाइट कंपनी नासा की वेबसाइट को बचाने का कार्य किया है। यही नहीं उसने वेबसाइट हैक करने वाले बग को भी खोज निकाला है। नासा की वेबसाइट को बचाने और बग की खोज करने वाले कानपुर के युवराज गुप्ता को नासा ने है 'हॉल आफ फेम' में शामिल किया है। उसकी सफलता के लिए नासा ने प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद घर में उत्साह का माहौल है। ‌

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस, 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला: अनुनय झा हरदोई के नए डीएम

उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमंत बिहार के रहने वाले युवराज गुप्ता कक्षा 11 का छात्र हैं। जिन्होंने साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। युवराज गुप्ता ने ऑनलाइन फ्री कोर्स, यूट्यूब और किताबों की मदद से हैकिंग सर्वर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी प्राप्त की। धीरे-धीरे करके उन्होंने महारथ हासिल की। युवराज गुप्ता ने दसवीं में 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। जो इस समय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दामोदर नगर में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहे हैं।

नासा में साइबर सिक्योरिटी का कार्यक्रम

अमेरिका की कंपनी नासा पूरे साल 'बग बांउटी हंटिंग साइबर सिक्योरिटी' का कार्यक्रम चलाती है। जिसमें विश्व के सभी देशों के हैकर्स को बग खोजने के लिए बुलाया जाता है। युवराज गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और नासा की वेबसाइट को हैकर से बचाने का बहुत बड़ा कार्य किया। यही नहीं उन्होंने फर्जी ईमेल और खुफिया जानकारी हासिल कर रहे बग की भी जानकारी प्राप्त की। युवराज गुप्ता की इस उपलब्धि के लिए नासा ने प्रशस्ति पत्र के साथ नासा के हॉल आफ फेम में शामिल किया है।