जानकारी हो कि मई-2017 में आईपीएल मैचों के बाद कानपुर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था । एयरफोर्स के स्वामित्व वाले इस एयरपोर्ट के रनवे की री-कारपेटिंग होनी थी । कई बार मरम्मत का समय बढ़ाया गया । डायरेक्टर के अनुसार, फिलहाल रनवे के जिस हिस्से की जरूरत है, उसका काम पूरा हो चुका है। एयरक्रॉफ्ट को टर्मिनल बिल्डिंग तक लाने के लिए जिस टैक्सी-वे की जरूरत है, उसका काम भी 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा ।