बांदा की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जब बांदा में जब शुरुआत में उन्होंने ज्वाइन किया था तो मैंने देखा कि आये दिन यहां सुसाइड होता था जिसके पीछे कोई भी कारण हो सकता है, इसलिए हमने ये प्लान किया है की लोगों को जीवन के प्रति प्रेरित किया जाए की एक तरफ जहां आप किसी कारणवस न्यास हो जाते है तो उसके दूसरे पहलू को भी देखे, ये जिंदगी बहुत खूबसूरत है, हमें कभी भी हताश नहीं होना चाहिए।इन्ही सभी चीजों को लेकर हमने बांदा में एक प्रोग्राम "लव यू जिंदगी" की शुरुआत की है कुछ किस्से है योगा, मैराथन, मनोरंजन, खान पान, नुक्कड़ नाटक आदि।