24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर में मासूम बेटी पर पिता की ज्यादती, तबीयत खराब होने पर बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती

Kanpur Crime: कानपुर में 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले कई महीनों से बच्ची को डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत खराब हई और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
2 min read
Google source verification
kanpur father arrested for crime 11 year old daughter

मासूम बेटी पर पिता की ज्यादती

Father Arrested for Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिता अपनी ही 11 साल की मासूम बेटी को मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखाकर पिछले कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। घटना की जानकारी होने पर पत्नी ने गुरुवार को पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

जानें क्या है पूरा मामला

घटना कानपुर की है। पीड़ित महिला के अनुसार, साल 2014 में उसने दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जिंदगी सही ढर्रे पर चल रही थी। साल 2015 में महिला ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जो अब 11 साल की हो चुकी है। इस बेटी के जन्म के करीब आठ साल बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था।ें

ब्लीडिंग होने पर खुली पिता की पोल

बीते मंगलवार को वह अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर लखनऊ में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। समारोह के दौरान अचानक 11 साल की बेटी के निजी अंगों से रक्तस्राव शुरू हो गया। बच्ची को दर्द से तड़पता और ब्लीडिंग होता देख वह घबरा गई। आनन-फानन में मासूम को पास के ही एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने बेटी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की।

रोते हुए मां को बताई पिता की सच्चाई

मां ने दुलार से पूरी बात पूछी तो मासूम फफक-फफक कर रो पड़ी। बच्ची ने रोते हुए अपने सगे पिता की उस घिनौनी करतूत की पूरी कहानी बयां कर दी, जिसे सुनकर हैरान रह गई। बच्ची ने बताया कि पिछले कई महीनों से जब भी मां घर से बाहर जाती थी और वह घर में अकेली होती थी तो पिता उसे मोबाइल पर जबरदस्ती अश्लील फिल्में दिखाता था और उसके साथ गलत काम करता था।

आरोपी सलाखों के पीछे

लखनऊ से कानपुर लौटते ही महिला गुरुवार की रात सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने पति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पिता को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया जारी

इस पूरे मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। पीड़िता का डॉक्टरों की देखरेख में विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।