27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर को मिला 20 एसी और 48 नई बसों का तोहफ़ा

कानपुर वासियों को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम की तरफ से 20 एसी समेत 48 नई बसों की सौगात दी गई है, जोकि कुंभ मेले के पहले कानपुर के विभिन्न डिपो में पहुंच जाएंगी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 13 Sep 2018, 3:06 PM IST

Kanpur

कानपुर को मिला 20 एसी और 48 नई बसों का तोहफ़ा

कानपुर। कानपुर वासियों को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम की तरफ से 20 एसी समेत 48 नई बसों की सौगात दी गई है, जोकि कुंभ मेले के पहले कानपुर के विभिन्न डिपो में पहुंच जाएंगी. इन बसों को कुंभ मेले के दौरान विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा. कानपुर रीजन के आरएम अतुल जैन ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक में परिवहन निगम के एमडी ने कानपुर को 20 एसी व 28 नॉन एसी बसें देने का फैसला लिया है.

नई बसों का निर्माण हुआ तेज
कानपुर स्थित रोडवेज वर्कशॉप में नई बसों का निर्माण तेजी से शुरू हो गया है. बीते दिनों परिवहन मंत्री के निर्देश पर कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला व राम मनोहर लोहिया कार्यशाला को 500 नई बसें निर्माण करने को मिली है. इसमें दोनों वर्कशॉप में 250-250 बसें दी गई है. वर्कशॉप में कार्यरत पदाधिकारियों के मुताबिक राम मनोहर लोहिया में ट्रायल के रूप में एक बस का निर्माण भी हो चुका है.

बाहर बनेंगी ये बसें
परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक नॉन एसी बसों का निर्माण कानपुर स्थित केंद्रीय वर्कशॉप व राम मनोहर लोहिया वर्कशॉप को दिया गया है. वहीं एसी व सीएनजी बसों का निर्माण पारस स्थित बस निर्माण फैक्ट्री को दिया गया है. वहीं केंद्रीय वर्कशॉप व राम मनोहर लोहिया वर्कशॉप में नॉन एसी बसों के निर्माण के लिए बसों की नई चेचिस मुहैया कराई जा रही है.

इस वजह से होगी सुविधा
कानपुर रीजन के आरएम अतुल जैन ने बताया कि कानपुर को मिली नई बसों में कानपुराइट्स कुंभ मेले के दौरान सफर कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में तैयार होने वाली बसों की पहली खेप कानपुर को दी जाएगी. इसके बाद वह प्रदेश के अन्य रीजन में भेजी जाएंगी. नई बसों का संचालन कुंभ मेले के दौरान कानपुर से विभिन्न रूटों के लिए शुरू किया जाएगा, जिससे कानपुराइट्स को सुविधा मिलेगी.

हजारों लोगों को मिलेगा इसका फायदा
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक कानपुर स्थित अंतर्राज्यीय झकरकटी बस अड्डे से 10 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन है. कानपुर को नई बसें मिलने से हजारों कानपुराइट्स को सीधा लाभ मिलेगा. अधिकारियों के मुताबिक आने वाले वर्ष में कानपुर को और भी नई बसें मिलेंगी. जिसमें 100 सीएनजी बसों के शामिल होने की संभावना है.