
फोटो सोर्स- सीएम X
कानपुर में पकड़े गए मानव तस्करी के आरोपी को पुलिस राजस्थान के उसे होटल में लेकर गई। जहां पर अपहृत किशोरी को लेकर आरोपी दो महिलाओं के साथ रुका था। इस दौरान पुलिस में छानबीन की। पुलिस उन दो महिलाओं की भी तलाश कर रही है मां बेटी की भी तलाश कर रही है जो मानव तस्करी में शामिल है। जयपुर में भी इसी प्रकार की जांच की जा रही है। टीम के आज शाम तक वापस आने की संभावना है। मानव तस्करी में संलिप्त को पुलिस रिमांड पर लिया है। जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम का रहने वाला है। एडीसीपी साउथ में बताया कि उसे मोबाइल फोन की भी तलाश है। जिसे आरोपी ने तोड़कर फेंक दिया था।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसपुरम निवासी सौरव गुप्ता को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। बीते रविवार को पुलिस सौरव गुप्ता को लेकर राजस्थान के मेहंदीपुर मोड़ गई। जहां पर सौरव गुप्ता गिरोह के दो महिला सदस्यों मां बेटी के साथ रुका था। जिनमें सुमन और पलक शामिल है। पुलिस ने यहां पर सौरभ गुप्ता से पूछताछ की और साक्ष्य इकट्ठा किए। सौरव गुप्ता ने सुमन और पलक के माध्यम से अपहरण किशोरी को बेचा था।
दोनों महिलाओं के पकड़े जाने के बाद और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। अपहृत नाबालिग किशोरी ने बताया था कि पालक और सुमन उसे लेकर गायत्री विश्वकर्मा के अड्डे पर गई थी। जहां पर उसका आधार कार्ड भी निकलवाया गया। इसकी भी छानबीन पुलिस कर रही है कि आधार कार्ड असली है या नकली। टीम के वापस लौट के बाद घटनाक्रम की जानकारी होगी।
एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि मानव तस्करी में शामिल आरोपी सौरभ गुप्ता ने अपना मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था। उस मोबाइल फोन की भी तलाश की जा रही है। जिसके मिलने के बाद कई अन्य जानकारी मिलेंगी। राजस्थान में मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।
Updated on:
09 Jun 2025 09:09 am
Published on:
09 Jun 2025 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
