
कानपुर आईआईटी एक बार फिर विवादों में, झारखंड की रहने वाली छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी
उत्तर प्रदेश के आईआईटी कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में एक छात्रा ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। जिसने 10 दिन पहले ही पीएचडी में एडमिशन लिया था। घटना की जानकारी आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर एडीसीपी, एसीपी पहुंच गए। स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। एसीपी कल्याणपुर में बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। आपको बता दें आईआईटी में लगातार आत्महत्या की तीसरी घटना है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आईआईटी कैंपस का है। इसके पहले बीते 10 जनवरी को आईआईटी कानपुर में पढ़ने वाले एमटेक के छात्र विकास कुमार मीणा ने आत्महत्या कर ली थी।
आईआईटी कानपुर में एचडी कर रही प्रियंका जायसवाल ने अपने कमरे में फांसी पर लटक कर जान दी। जो मूलत दुमका झारखंड की रहने वाली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रियंका जायसवाल 10 दिन पहले पीएचडी करने के लिए एडमिशन ली थी।
एसीपी कल्याणपुर ने बताया
घटना के संबंध में एसीपी कल्याणपुर में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानपुर आईआईटी प्रशासन ने एक छात्रा के आत्महत्या के विषय में सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। कमरा अंदर से बंद है। छात्रा पीएचडी कर रही थी। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है। जो घटनास्थल की जांच कर रही है।
Updated on:
18 Jan 2024 04:01 pm
Published on:
18 Jan 2024 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
