15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में आयकर छापा: व्यवसायी की नेपाल, गुरुग्राम, मुंबई, गोवा, दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु में संपत्ति

Kanpur Income tax raid at pan masala industrialist कानपुर में आयकर विभाग की छापा मारने के कार्रवाई 125 घंटे चली। जिसमें नेपाल, नोएडा, दिल्ली, गोवा, मुंबई सहित अन्य बड़े शहरों में बेनामी संपत्ति पकड़ी गई है। आयकर टीम ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। ‌

2 min read
Google source verification
पान मसाला उद्यमी के यहां आयकर का छापा समाप्त

Kanpur Income tax raid at pan masala industrialist कानपुर में एसएनके पान मसाला समूह के यहां 125 घंटे से चल रही आयकर विभाग की छापामारी खत्म हो गई। इस दौरान समूह के 45 करीबियों के यहां आयकर विभाग में छापा मारा।‌ दिल्ली, नोएडा, नेपाल, गोवा सहित अन्य बड़े शहरों में 550 करोड रुपए की बेनामी संपत्ति होने की जानकारी मिली। आयकर की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। अभी आंकड़े और बढ़ तैयार किया जा रहे हैं बरामद की गई टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति में और वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Good news: यूपी के 15 शहरों में चलेगी किराये की ई-बाईक, स्मार्ट सिटी योजना का मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के कानपुर का प्रमुख पान मसाला एसएनके के यहां बीते बुधवार को आयकर की टीम ने छापा मारा था। इसके साथ ही बरेली, कन्नौज, महाराजगंज, फर्रुखाबाद में भी छापा मारने के कार्रवाई शुरू की गई। 125 घंटे चले छापा मारने की कार्रवाई में एसएनके ग्रुप में टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक काली कमाई को जमीन और संपत्ति खरीदने में लगाया गया। जिससे गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली, कानपुर, नेपाल, गोवा, बेंगलुरु, मुंबई में संपत्ति बनाई गई।

कई ठिकानों पर मारा गया छापा

कानपुर में एसएनके के ग्रुप की कई शाखाएं हैं। जिनमें दो फैक्ट्रियां पनकी में हैं। इसके अतिरिक्त स्वरूप नगर निवासस्थान बना है। पांडू नगर, रतनलाल नगर, तिलक नगर, किदवई नगर सहित करीब 20 स्थान पर आयकर की टीम पहुंची। बरेली के गुटका व्यापारी अमित भारद्वाज और कन्नौज के पंडित चंद्रबली एंड सन के घर और गोदाम पर भी छापा मारा गया।

क्या मिला?

आयकर विभाग इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे रहा है। लेकिन सूत्रों के अनुसार 125 घंटे चले आयकर की छापा मार कार्रवाई में 550 करोड रुपए की बेनामी संपत्ति मिली है। इसके अतिरिक्त सौ से अधिक बोगस कंपनियां भी मिली। 23 करोड रुपए की टैक्स चोरी भी पकड़ी गई है। लेकिन अभी जांच जा रही है। यह आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। बिना लिखा पड़ी के लेनदेन का भी मामला सामने आया है